Home haryana 13 मार्च को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़ेगा जनसैलाब : अशोक अरोड़ा

13 मार्च को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़ेगा जनसैलाब : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

12 मार्च को सांय 5 बजे पिपली विश्राम गृह में जनता की समस्याएं सुनेंगें भूपेंद्र सिंह हुड्डा 


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। 13 मार्च को कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में कांग्रेस विधायक दल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ेगा और यह कार्यक्रम एक विशाल रैली का रूप लेगा। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा 12 मार्च को सांय 5 बजे पिपली के विश्राम गृह में विभिन्न व्यापारिक, कर्मचारी, श्रमिक, सामाजिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगें और इन समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। यह जानकारी पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने पूर्व पार्षद ओमप्रकाश ओपी तथा रेलवे रोड़ मार्किट एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा द्वारा आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए दी। 

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने खेड़ी रामनगर में पूर्व सरपंच करनैल सिंह तथा सेक्टर 30, 04 तथा 05 में भी बैठकों को आयोजित कर जनता को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। इस अवसर पर इंपु्रवमैट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, सुभाष पाली, अशोक पहलवान, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश ओपी, राजेश बंसल, पूर्व सरंपच करनैल सिंह, सुरजभान नरवाल, रामस्वरूप, सुनहरा राम, रवि, रामकरण, सुधीर चुघ सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। अशोक अरोड़ा ने कहा कि विपक्ष का काम जनता की जनसमस्याओं को उजागर करना होता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने का फैसला लिया है।

कांग्रेस विधायक दल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के सभी विधायक शामिल होकर जनता से रूबरू होंगें और उनकी समस्याओं को सुनेंगें। अरोड़ा ने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है सरकारी कार्यांलयों में कोई भी काम बिना रिश्वत के नही होता। कमर तोड़ महंगाई में पहले नंबर पर होने के साथ साथ अब प्रदेश बेरोजगारी में भी नंबर वन हो गया है। बेरोजगार युवक नशे की चपेट में आ रहे हैं। भाजपा-जजपा सरकार ने जनता से किए वायदे पूरे नही किए हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, प्रतिदिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिससे कानून व्यवस्था का दीवाला पिट गया है। उन्होने प्रदेश सरकार को इवेंट की सरकार बताते हुए कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन सरकार आंखे मूंदे बैठी है। कुरुक्षेत्र के हालात पर बोलते हए उन्होने कहा कि सारे शहर में सड़कों व गलियों की दुर्दशा है। सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है, कूड़ा कर्कट डालने के लिए नगर परिषद के पास डंपिंग स्थान भी नही है। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति जनता में काफी उत्साह है और इस कार्यक्रम में भारी जन सैलाब उमड़ेगा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?