Home haryana 50वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

50वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

by ND HINDUSTAN
0 comment

 खिलाड़ी मेहनत कर हासिल करें लक्ष्य – डॉ. अजय सिंह चौटाला

न्यूज डेक्स संवाददाता

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने रविवार को सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आरंभ हुई पांच दिवसीय 50 वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की गोल्डन जुबली पर हो रहे इस विशाल खेल आयोजन में 27 विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने आयोजन में मार्च पास्ट किया। डॉ चौटाला ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। 

इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पहली राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज भी हरियाणा की धरती से हुआ था। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी। डॉ चौटाला ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को असफलता से निराश होने की बजाय लगातार मेहनत कर अपनी मंजिल हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता में ही सफलता छिपी होती है इसलिए हार जीत की परवाह किए बगैर सभी खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें। 

दरअसल, हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में इस राष्ट्रीय स्तर की शानदार प्रतियोगिता का आयोजन हुआ हैं। 24 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे। रविवार को उद्घाटन समारोह के दौरान हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव संदीप कोटिया, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. अजमेर सिंह मलिक व भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के प्रशासक प्रो. वेद प्रकाश ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह मसीतां, जगरूप सिंह सकताखेड़ा, जिला प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढा, जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंदर सिहाग व महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?