Home Kurukshetra News 20 सितंबर को किसानों के आंदोलन से पहले पुलिस प्रशासन चौकन्ना

20 सितंबर को किसानों के आंदोलन से पहले पुलिस प्रशासन चौकन्ना

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिलाधीश ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र ,19 सितंबर। कुरुक्षेत्र में 10 सितंबर को पीपली में हुए लाठीचार्ज के बाद अब 20 को फिर किसानों का आंदोलन पुलिस और प्रशासन के लिये परीक्षा की घड़ी बन चुका है। मगर इससे पहले जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में 20 सितंबर को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतू ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश ने आदेश जारी कर पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर को किसान संगठनों एवं आढती एसोसिएशनों द्वारा पीपली रैली में किसानों पर हुए लाठी चार्ज व केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन अध्यादेशों के विरोध स्वरूप जिला के विभिन्न स्थानों पर रोष प्रदर्शन, धरना व रास्ते जाम किए जाने की पूरी संभावना है। इस दौरान किसानों की भीड़ में शरारती तत्वों द्वारा शामिल होकर उन्हें उकसाया जा सकता है।

जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने शनिवार को जारी आदेशों में कहा किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन, धरना व रास्ते जाम करने के दौरान किसी अप्रिय घटना घटने की सम्भावना हो देखते हुए विभिन्न अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इनमें नायब तहसीलदार शाहबाद परमिन्द्र सिंह को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास शाहा रोड़ शाहबाद, नायब तहसीलदार पिहोवा राजिन्द्र कुमार को अम्बाला-हिसार रोड़ इस्माईलाबाद, सीईओ केडीबी कपिल शर्मा को कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड़, तहसीलदार लाडवा हरीश कालड़ा को कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड़, बीडीपीओ पिहोवा नरेन्द्र को कमोदा बस स्टैंड, डीडीपीओ प्रताप सिंह को अनाज मंडी पिपली के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि थाना शहर थानेसर व थाना कृष्णा गेट के लिए नायब तहसीलदार थानेसर जयवीर रंगा, थाना केयूके के लिए जीएम रोड़वेज अश्वनी कुमार, थाना सदर थानेसर के लिए बीडीपीओ पिपली साहब सिंह, थाना लाडवा के लिए नायब तहसीलदार लाडवा सुरेश कुमार, थाना शाहबाद के लिए तहसीलदार शाहबाद टीआर गौतम, थाना बाबैन के लिए बीडीपीओ बाबैन आशुतोष, थाना इस्माईलाबाद व झांसा के लिए नायब तहसीलदार पिहोवा राजेन्द्र कुमार, थाना पिहोवा शहर व थाना पिहोवा के लिए तहसीलदार पिहोवा चेतना चौधरी को डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी उपमंडल अधिकारी नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में ओवरआल इंचार्ज होंगे और सभी उप-पुलिस अधीक्षक समय-समय पर उपमंडल मैजिस्टे्रट को रिपोर्ट देंगे। जिला नगर आयुक्त व जिला राजस्व अधिकारी प्रशासन को कानून व एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?