न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के इनोवेशन सेल द्वारा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए संस्थान लेवल पर स्टार्टअप आइडिया की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका उद्घाटन करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व यूआईईटी संस्थान निदेशक प्रोफेसर सीसी त्रिपाठी ने कहा कि आज हमारा देश स्टार्टअप के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर है इसी कड़ी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का यूआईईटी संस्थान द्वारा स्टार्टअप क्षमता को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को स्टार्टअप से जुड़े सभी संसाधनों उपलब्ध करवाएगा ताकि इस क्षेत्र में विद्यार्थी द्वारा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने का सपना साकार हो सके। प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा जो विद्यार्थी इनोवेशन यूआईईटी में कार्य करना चाहता है उनसे उनको भी भारत सरकार के एमएस एमई विभाग द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करवाई जाएगी।
यूआईईटी संस्थान के इन्नोवेशन सेल के इंचार्ज डॉ. विशाल अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 23 मार्च को 36 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें से 27 टीमों का चयन किया किया गया। डॉ. अहलावत ने बताया की निर्णायक मंडल में प्रो. तेजेंद्र शर्मा, डॉ. प्रदीप मित्तल व चंडीगढ़ से डॉ. संजीव शर्मा ने सोमवार को 27 टीमों में से 10 टीमों का चयन किया गया जिसमें टेक्नोक्रेट डिजास्टर मैनेजमेंट, अकीरा स्मार्ट ऑटोमेशन, साइबर मैट्रिक्स मेडिकल टेक्नोलॉजी, पाइथन स्मार्ट व्हीकल, ओम फ्यू रिन्यूएबल ऊर्जा, साइफर ट्रेकीज साइन और फोटो डिडक्शन सिस्टम, राइस फिटनेस स्पोर्ट्स, कोड ब्रेकर ब्लॉकचेन, आइडियल ट्रांसपोर्टेशन, नाइस कोडर ने हेरीटेज एंड कल्चर आदि का स्टार्टअप आइडिया चयनित किया गया। चयनित छात्र आगामी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे डॉ. संजय काजल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया इस अवसर पर डॉ. चंद्र दिवाकर, डॉ. दीपक मलिक, मयंक भारद्वाज, रविन्द्र चौधरी, अर्चित शर्मा, सोनिया, शिवानी, हरिकेश पपोसा आदि मौजूद रहे।