न्यूज डेक्स हरियाणा
चंडीगढ़। पंडित जी को न्याय नहीं मिला और वो बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गए। दिन तो अप्रैल फूल का था,मगर पुलिस टावर पर चढ़े पंडे को कूल कूल कहते हुए नीचे उतारने के लिए पसीना बहाते रही।काफी देर बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। हाईवोल्टेज ड्रामा को कैमरों में कैद करने मीडिया की बड़ी फौज आई और उन्होंने इनपुट जुटाया तो पता चला, टावर पर चढ़ा व्यक्ति कुरुक्षेत्र तीर्थ के पंडे का सहायक और सुदूर क्षेत्र का एक पंडित जी है। इसे बाहरी बता कर कुरुक्षेत्र के कुछ पंडों ने हाथ साफ किया।
रोते बिलखते पंडित जी ने अपने गुरुजी को दुखड़ा सुनाया,मगर वो कुछ नहीं कर पाया। उसने न्याय के लिए चक्कर काटे और न्याय नहीं मिला तो शोले के वीरू की ट्रिक साकार की। टावर पर चढ़ते ही खबर फैली गई थी। पुलिस के दस्ते मौके पर पहुंचे। मुश्किल से उसे उतारा। इसके बाद पंडित जी का दर्द बाहर आया तो आरोपियों की खबर लेने के लिए पुलिस ने धरपकड़ शुरु की। ऊपर से मजेदार घटनाक्रम यह रहा कि पुलिस को इस धरपकड़ में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी,वो इसलिए जो आरोपी पंडे थे वो बीएसएनएल के टावर के पास तमाशबीनों में खड़े होकर चटखारे ले रहे थे। जब पुलिस को इसकी भनक ली तो तमाशबीनों की भीड़ से इन्हें पकड़ लिया और इन पर कानूनी कार्रवाई की।