Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 4 मरीज हुए ठीक:सुखबीर

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 4 मरीज हुए ठीक:सुखबीर

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र 20 फरवरी

संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 4 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 11 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 8765 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 219838 में से 209704 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 11 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 4 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस जिले में अब तक 8966 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 219838 में से 209704 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 8765 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 134 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 67 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?