Home Kurukshetra News अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिला इकाइयों का हुआ विस्तार

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिला इकाइयों का हुआ विस्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिला इकाई में विपिन गर्ग को जिला उपाध्यक्ष व विनोद गर्ग को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा कुरुक्षेत्र की जिला इकाइयों का विस्तार किया गया है। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित संकल्प से सृजन विचार गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। प्रदेश महासचिव ने बताया कि कुरुक्षेत्र मुख्य जिला इकाई का विस्तार करते हुए विपिन गर्ग को जिला उपाध्यक्ष, विनोद गर्ग को कोषाध्यक्ष, सज्जन मित्तल को जिला सह सचिव, प्रवीण सिंगला को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। इसी प्रकार युवा की जिला इकाई का गठन करते हुए श्रीकांत बंसल को जिलाध्यक्ष, अमित गोयल को उपाध्यक्ष व महेश मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विधानसभा युवा इकाई में सौरभ गोयल को विधानसभा अध्यक्ष, मोहित गोयल को उपाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता को महासचिव, अमित बंसल को पीआरओ, नितिन सिंगला को कोषाध्यक्ष, दीपक गुप्ता को सह सचिव एवं प्रितिश गोयल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला छात्र इकाई के संयोजन हेतु सौभाग्य अग्रवाल को संयोजक व राघव कंसल को सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि समय की मांग है कि संगठन में अनुभव और नई सोच के साथ समाज को नेतृत्व में उचित स्थान दिया जाए। उन्होंने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब सभी सदस्य एकजुट होकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की सेवा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि यह नवनियुक्तियां केवल पद नहीं, बल्कि समाज सेवा का उत्तरदायित्व हैं। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाएगा। इस टीम से अपेक्षा है कि यह राजनीति के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापारिक हितों की सुरक्षा, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और समाज को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। मुनीश मित्तल ने कहा कि विशेषकर युवाओं को समाज सेवा, शिक्षा और रोजगार सृजन में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महासचिव राजेश सिंगला, संगठन सचिव रमेश गर्ग, मुनीष मित्तल व कपिल मित्तल, प्रवक्ता सुमित गर्ग हिंदुस्तानी, लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप सिंगला, जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष सचिन सिंगला, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल व महासचिव अक्षत कसेरा सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, लगन व मेहनत के साथ निर्वहन किया जाएगा।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?