Home haryana पॉड टैक्सी चलाने वाला पहला राज्य बनना चाहता है हरियाणा – मुख्यमंत्री

पॉड टैक्सी चलाने वाला पहला राज्य बनना चाहता है हरियाणा – मुख्यमंत्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री ने रखी 30 शहरों में रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग

2872 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 5 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे मुख्यमंत्री

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके द्वारा देशभर में रोड बनाने की गति, इन रोड पर चलने वाले वाहनों की गति से भी ज्यादा है। प्रदेश में तेजी से सड़कों का नेटवर्क मजबूत हो रहा है, यह नेटवर्क जितना मजबूत होगा, उतना ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे और प्रदेश उन्नति की तरफ बढ़ेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को सोनीपत में आयोजित जनसभा में 2872 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 5 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमेशा नई तकनीक पर काम करते हैं। उनकी सोच वैज्ञानिक है, पिछले दिनों ही उन्होंने खुद हाइड्रोजन से चलने वाली कार चलाई। पेट्रोल-डीजल की समस्या को खत्म करने के लिए वे एथेनॉल इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। पहाड़ों के लिए रोप-वे चलाई। आजकल हवा में चलने वाली टैक्सी (पॉड टैक्सी) पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार पॉड टैक्सी की योजना बनाए, हम केंद्र सरकार का पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं । हरियाणा पॉड टैक्सी सर्विस चलाने वाला पहला राज्य बनना चाहता है। इसके लिए जो भी सहयोग करना होगा किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने रखी 30 शहरों में रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास बनाए जाने की मांग

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब भी उन्हें मिलते हैं तो सड़कों से जुड़ी मांग पूछते हैं लेकिन इस बार मैं 30 शहरों से जुड़ी रेलवे ओवरब्रिज और अंडर पास बनाए जाने की मांग करता हूं। इन शहरों में ओवर ब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जाने की आवश्यकता है, इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

17 नेशनल हाईवे घोषित किए अधिकतर का काम हुआ पूरा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 17 नेशनल हाईवे की घोषणा की थी, जिनमें से 4 या 5 को छोड़ दें तो अधिकतर हाईवे का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने सोनीपत जिले को लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आज लोकार्पित की जा रही दो परियोजनाएं तो सीधे तौर पर उनसे जुड़ी हैं, जिसमें गोहाना से यूपी बॉर्डर हाईवे और बहालगढ़ से पानीपत वाला रोड शामिल है।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, सांसद अरविंद शर्मा, विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक कृष्ण मिढ्ढा, विधायक निर्मल चौधरी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?