Home haryana गांवों के अमर शहीदों के नाम पर होंगे 51 सरकारी स्कूलों के नाम,डिप्टी सीएम के आदेश पर तैयार की सूची

गांवों के अमर शहीदों के नाम पर होंगे 51 सरकारी स्कूलों के नाम,डिप्टी सीएम के आदेश पर तैयार की सूची

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चरखी दादरी। दादरी जिले में अब राजकीय स्कूलों का नाम गांव के अमर शहीद के नाम पर रखने की कवायद तेज हो गई है। पिछले दिनों दादरी जिले के दौरे पर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा को निर्देश दिए थे कि दादरी जिले के विभिन्न गांव के राजकीय स्कूलों का नाम उसी गांव के शहीद के नाम पर रखा जाए ताकि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें सके। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आदेश देते हुए कहा था कि शहीदों के नाम से शिक्षण संस्थाओ के नाम होने से जहां युवाओं में देशभक्ति की भावना मजबूत होगी, वहीं देश की सुरक्षा में सहर्ष जान न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों का भी सम्मान बढ़ेगा। 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आदेशों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने दादरी जिले में सभी गांवों में शहीद हुए सैनिकों की सूची तैयार करने के आदेश जिले के अधिकारियों को दिए। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई सूचि के अनुसार अब पहले चरण में दादरी जिले के 51 राजकीय स्कूलों का नामकरण उसी गांव के शहीद के नाम पर किया जाएगा। पहले चरण में दादरी जिले के 51 गाँवो में मुख्यतः गांव नौसवा के राजकीय स्कूल का नामकरण शहीद जयपाल के नाम पर, बालरोड गांव के राजकीय स्कूल का नामकरण शहीद चंदगी राम के नाम पर, निमली गांव में शहीद जयलाल, दातौली गांव में शहीद मुंशी राम, किष्कंधा गांव में शहीद शेर सिंह, दुधवा गांव में शहीद दाता राम, धनासरी गांव में शहीद रतन सिंह, उमरवास गांव में शहीद हरलाल, डांडमा गांव में शहीद हरनारायण, निमड़-बडेसरा गांव में शहीद रणधीर सिहं, कान्हड़ा गांव में शहीद शीशपाल, खेड़़ीबत्तर गांव में शहीद धर्मेश सांगवान व माई गांव के राजकीय स्कूल का नामकरण शौर्य चक्र विजेता शहीद सतीश गोदारा के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा गांव सांजरवास, ढ़ाणी फौगाट, भाण्डवा, समसपुर, हडौदी, पैंतावास कलां, ईमलोटा, आर्यनगर, पातुवास, मोरवाला, काकडौली सरदारा, खातीवास, कालुवाला, मकडानी, बिलावल, बौंद खुर्द, घसौला, गोपालवास, मानकावास, चिड़िया, पिचौपा, हंसावास, मांढी, छिल्लर, जीतपुरा(भारीवास), सांकरोड़, गोकल, कन्हेटी, चांगरोड, झींझर, अख्त्यारपुरा, बडराई, बेरला, बाढड़ा, सांतौर, हिण्डोल, बौंद, बास इत्यादी गाँवो के राजकीय स्कूलों का नामकरण गांव के शहीद के नाम पर रखे जाएंगे। जिससे गांव स्तर पर युवाओं में देश के प्रति सच्ची देशभक्ति की भावना उत्पन्न होगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?