Home haryana डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के लिए जेजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतीक सोम ने लॉन्च किया नया पोर्टल

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के लिए जेजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतीक सोम ने लॉन्च किया नया पोर्टल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतीक सोम ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया हैं। इस पोर्टल का नाम www.dushyantstory.in हैं। पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति डिप्टी सीएम के बारे में जानकारी ले सकता है और इसके साथ-साथ दुष्यंत चौटाला के बारे में अपने विचार कहानी के माध्यम से साझा भी कर सकता है। प्रतीक सोम ने दुष्यंत चौटाला से हुई अपनी पहली मुलाकात को इस पोर्टल पर साझा किया है।

उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात के दौरान ही उन्हें उपमुख्यमंत्री की सादगी का अनुभव हो गया था। सोम ने बताया कि जमीन से जुड़े नेता दुष्यंत चौटाला अपनी मेहनत के दम पर ऊर्जावान व्यक्ति के तौर पर उभर कर सामने आए है और आज जनहित में हरियाणा के विकास के लिए कार्य कर रहे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुष्यंत चौटाला के पुराने सहयोगी भी जल्द ही अपनी कहानी पोर्टल पर साझा करेंगे। एक आम कार्यकर्ता भी डिप्टी सीएम के साथ बिताया क़िस्सा साझा कर सकता है। इसके अलावा दुष्यंत चौटाला की रोज की गतिविधियों की खबरों की वीडियो भी निरंतर अपलोड होगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?