चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खबरें अभी तक चैनल के एमडी विशाल गर्ग के बड़े भाई महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, मुलाना के सचिव संजीव गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजीव गर्ग कई दिनों से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर बाद अंबाला सिटी में होगा। आज यहां जारी शोक संदेश में श्री मनोहर लाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।