दुल्हे रणवीर कपूर के पिता हिंदू खत्री,मां नीतू जट्ट सिख
दुल्हन भी कम नहीं,आलिया के दादा गुजराती ब्राह्मण,दादी शिया मुस्लिम,नाना कश्मीरी पंडित और नानी जर्मनी की ईसाई
ब्रिटिश नागरिक आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के वैवाहिक गठबंधन में कई धर्मों की गांठ
न्यूज डेक्स फिल्मी
दिल्ली। सिनेप्रेमी जानते ही होंगे की साल 2018 में आई आलिया भट्ट की फिल्म राजी खूब चर्चा में रही थी। बेशक इससे पहले भी आलिया भट्ट की कई हिट हो चुकीं थीं,मगर माया नगरी में उनकी अदाकारी का झंडा इसी फिल्म के बाद गडा था। फिल्म प्रेमियों खासकर कपूर और भट्ट फैमली को पसंद करने वालों के लिए आज बड़ा दिन रहा,क्योंकि दोनों परिवार आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के वैवाहिक गठबंधन में बंधने के साथ ही एक हो चुके हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि आलिया की सासू मां बोले तो नीतू सिंह की मां का नाम भी राजी था और इस वैवाहिक गठबंधन के साथ राजी कौर के नाती का ब्याह बालीवुड की राजी के साथ हुआ।इस अनूठे गठजोड़ के साथ कपूर और भट्ट फैमली से जुड़ी कई संस्कृतियों को भी पनाह मिल रही है। जगजाहिर है कि कपूर खान का फिल्मी संसार से नाता करीब एक सदी पुराना है। पृथ्वी राज कपूर से शुरु हुआ यह सिलसिला चार पीढ़ी से बदस्तूर जारी है।
अविभाजित भारत के पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान) से ताल्लुक रखने वाले पृथ्वी राज कपूर खत्री पंजाबी परिवार से हैं। पेशावर से आकर मायानगरी में कदम रखने वाले पृथ्वीराज कपूर के पौते ऋषि कपूर का विवाह दिल्ली के जट्ट सिख परिवार के दर्शन सिंह और राजी कौर कीपुत्र नीतू सिंह से हुआ था। भट्ट परिवार का नाता भी फिल्म उद्योग से काफी पुराना है। गुजराती ब्राह्मण परिवार के महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट भी क्षेत्रीय सिनेमा और हिंदी फिल्म उद्योग से जुड़े रहे,लेकिन गुजराती ब्राह्मण होने के बावजूद उनका विवाह गुजराती शिया मुस्लिम महिला शिरीन मोहम्मद अली के साथ हुआ था,जोकि महेश भट्ट की मां थीं।
इस विवाह को कई संस्कृतियों का मिलन इस लिये भी कहा जा रहा है,क्योंकि रणवीर कपूर के दादा खत्री हिंदू और नाना नानी जट्ट सिख परिवार के थे और आलिया के दादा हिंदू गुजराती ब्राह्मण और माता शिया मुस्लिम परिवार की थीं,जबकि नाना नरेंद्र नाथ राजदान कश्मीरी पंडित और नानी जर्मनी के ईसाई परिवार की महिला गर्ट्रूड होल्ज़र थीं। आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश नागरिक होने के कारण खुद भी भारतीय नहीं,बल्कि ब्रिटिश नागरिक हैं।