Home haryana मुन्नाभाई की भरमार,परीक्षा नकल केस पौने तीन सौ पार,17 पर्यवेक्षक ड्यूटी से रिलीव, 10 सेंटर रद्द, दो तब्दील,एक प्रतिरूपण का केस दर्ज

मुन्नाभाई की भरमार,परीक्षा नकल केस पौने तीन सौ पार,17 पर्यवेक्षक ड्यूटी से रिलीव, 10 सेंटर रद्द, दो तब्दील,एक प्रतिरूपण का केस दर्ज

by ND HINDUSTAN
0 comment

भावड़ परीक्षा केंद्र पर तैनात एएसआई अनिल अहलावत द्वारा अध्यक्ष उडऩदस्ते के साथ अभद्र व्यवहार

पुलिस विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु लिखा गया है पत्र

न्यूज डेक्स संवाददाता

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) विज्ञान/ विज्ञान विषय (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी के लिए) की परीक्षा के लिए 1455 परीक्षा केंद्रों पर 3,63,626 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए तथा नकल के 282 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 01 केस प्रतिरूपण का शामिल हैं। ड्यूटी से कौताही बरतने पर प्रदेशभर में 17 पर्यवेक्षक ड्यूटी से रिलीव एवं 10 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द व 02 परीक्षा केन्द्र शिफ्ट किए गए।     

यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) जगबीर सिंह के उडऩदस्ते द्वारा जिला-सोनीपत के परीक्षा केद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नकल के 02 मामले दर्ज किए। परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., भावड़, रा.व.मा.वि., बनवासा व रा.क.व.मा.वि., मदीना के परीक्षा केन्द्रों पर बाह्य हस्तक्षेप पाया गया। जिस कारण तीनों परीक्षा केन्द्रों पर आज की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं तथा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., भावड़ को उप-मण्डल गोहाना में शिफ्ट कर दिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., बनवासा पर 04 युवक मोबाईल सहित पकड़े, मोबाईल फोन में प्रश्र-पत्र व उत्तरकुंजी पाई गई, पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले किया तथा केन्द्र अधीक्षक को आगामी आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान भावड़ परीक्षा केन्द्र पर तैनात ए.एस.आई. अनिल अहलावत द्वारा अध्यक्ष उडऩदस्ते के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर पुलिस विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु लिखा गया है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष वी.पी. यादव के उडऩदस्ते द्वारा जिला-सिरसा के उप-मण्डल कालांवाली के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नकल के 03 केस बनाए तथा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., कालांवाली-01(बी-1) में कार्यरत पर्यवेक्षक मखन सिंह, अध्यापक पंजाबी, रा.व.मा.वि., जलालाना को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया गया।उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार, ह.प्र.से के उडऩदस्ते द्वारा जिला- चरखी-दादरी व झज्जर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शान्तिपूर्वक चल रही थी। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र रा.उच्च.वि., मोरवाला (चरखी-दादरी) में कार्यरत पर्यवेक्षक नरेन्द्र, अध्यापक संस्कृत को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण रिलीव कर दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जिला- जीन्द व हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा नकल के 14 मामले दर्ज किए गए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., बास-05 एवं करतार सिंह मैमोरियल व.मा.वि., बास-03 पर अत्यधिक बाह्य हस्तक्षेप पाया गया व सभी कोड की उत्तरकुंजी मिली, जिसके कारण परीक्षा की पवित्रता भंग पाए जाने पर तथा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., बास-05 पर अनुक्रमांक 1022252229 परीक्षार्थी को पेपर आउट करते हुए पाया गया, जिस कारण दोनों केन्द्रों की आज की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं।

परीक्षा केन्द्र करतार सिंह मैमोरियल व.मा.वि., बास-03 को शिफ्ट करने की शिफारिश की गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र रा.व.मा. वि. ईक्कस में कार्यरत पर्यवेक्षक श्री शम्मी कपूर, एस.एस. अध्यापक एवं परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., ईगराह पर कार्यरत पर्यवेक्षक श्रीमती सुदेश, संस्कृत अध्यापिका को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने आगे बताया कि अध्यक्ष विशेष उडऩदस्ता-1, रोहतक द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., चुलियाना के निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों द्वारा विषय से सम्बन्धित मुद्रित पर्चियां फैकते हुए पाया गया जिस कारण परीक्षा की पवित्रता भंग पाए जाने के फलस्वरूप इस परीक्षा केन्द्र की आज की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई है। 

उन्होंने बताया कि उप-मण्डल प्रश्र-पत्र उडऩदस्ता, तोशाम द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., पटौदी  एवं रा.उच्च विद्यालय, थिलौड के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर अत्यधिक बाह्य हस्तक्षेप होने, केन्द्र में खिड़कियों के पास पर्चियां पाए जाने एवं परीक्षा की पवित्रता भंग पाए जाने के फलस्वरूप इस परीक्षा केन्द्र की आज की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई है। इसके अतिरिक्त उप-मण्डल प्रश्र-पत्र उडऩदस्ता बहादुरगढ़ द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.क.उच्च.वि., रोहद तथा जिला शिक्षा अधिकारी उडऩदस्ता भिवानी द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., सोहंसरा-1(बी-1) के निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों को समूह में बैठाकर नकल करवाते हुए मिलने पर परीक्षा की पवित्रता भंग पाए जाने के फलस्वरूप इस परीक्षा केन्द्र की आज की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि अध्यक्ष विशेष उडऩदस्ता फतेहाबाद द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि.,कन्हेडी-1 पर कार्यरत पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, अध्यापक व कर्ण सिंह,पी.टी.आई. एवं उपाध्यक्ष विशेष उडऩदस्ता फतेहाबाद द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., शाकरपुरा पर कार्यरत पर्यवेक्षक सत्यवान, अध्यापक को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।उन्होंने बताया कि आर.ए.एफ.-04 द्वारा रा.व.मा.वि.,जागसी-01 पर कार्यरत पर्यवेक्षक राजेश कुमार, विज्ञान अध्यापक के कक्ष में 03 अनुचित साधन के केस बनने एवं जिला संग्रहण केन्द्र पलवल द्वारा परीक्षा केन्द्र दयानन्द व.मा.वि. पलवल-08 में कार्यरत पर्यवेक्षक सुनील कुमार, विज्ञान अध्यापक के कक्ष में 03 अनुचित साधन के केस दर्ज होने पर कार्यभार मुक्त किया गया।

इसी प्रकार एस.टी.एफ.-04 पलवल द्वारा परीक्षा केन्द्र हैप्पी माडर्न हाई स्कूल, पुन्हाना-10 पर कार्यरत पर्यवेक्षक अंजु, प्राईमरी अध्यापक के कक्ष में 02 अनुचित साधन के केस दर्ज होने पर कार्यभार मुक्त किया गया। एस.टी.एफ.-02 गुरूग्राम द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि.,नूरगढ़ पर कार्यरत पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, प्रवक्ता को ड्यूटी में लापरवाही  बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने आगे बताया कि अध्यक्ष विशेष उडऩदस्ता, कैथल द्वारा परीक्षा केन्द्र डीग से कार्यरत पर्यवेक्षक महावीर सिंह, अध्यापक को एवं उपायुक्त उडऩदस्ता अम्बाला द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.मा.स.व.मा.वि., नारायणगढ़ में कार्यरत पर्यवेक्षक संजीव कुमार तथा सुमन वालिया तथा आर.ए.एफ-09 द्वारा परीक्षा केन्द्र पुन्हाना-02 पर कार्यरत पर्यवेक्षक मोहम्मद बिलाल, प्राईमरी अध्यापक को ड्यूटी में लापरवाही  बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला प्रश्र-पत्र उडऩदस्ता, कुरूक्षेत्र द्वारा परीक्षा केन्द्र एस.एम.बी.गीता व.मा.वि., कुरूक्षेत्र-11 में कार्यरत पर्यवेक्षक राशो वीर, विज्ञान अध्यापक  तथा जिला संग्रहण केन्द्र उडऩदस्ता, पानीपत द्वारा परीक्षा केन्द्र एस.डी.ब्वाज व.मा.वि., पानीपत-27 में कार्यरत पर्यवेक्षक कमलेश देवी, प्राईमरी अध्यापक को ड्यूटी में लापरवाही  बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।उन्होंने आगे बताया कि नकल पर अकुंश लगाने के गठित किए गए विशेष उडऩदस्तों द्वारा 96 नकल के मामले दर्ज किए गए, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उडऩदस्तों के 65, उपाध्यक्ष के स्पेशल उडऩदस्तों के 11 तथा सचिव के स्पेशल उडऩदस्तों के 20  केस शामिल है। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने 34 केस पकड़े तथा अन्य उडऩदस्तों द्वारा नकल के 132 मामले दर्ज किए गए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?