Home haryana हरियाणा प्रदेश लुटेरों और डकैतों के लिए बनता जा रहा है स्वर्ग : अभय सिंह चौटाला

हरियाणा प्रदेश लुटेरों और डकैतों के लिए बनता जा रहा है स्वर्ग : अभय सिंह चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में लूट, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटना न होती हो

रोहतक में 2.62 करोड़ रुपए की लूट की घटना को जब अंजाम दिया जा रहा था तब प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं रोहतक शहर में मौजूद थे

जो मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकता उन्हें मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई हक नहीं

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा गठबंधन सरकार को घेरते हुए कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में लूट, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटना न होती हो। भाजपा गठबंधन सरकार का पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है। भाजपा गठबंधन सरकार के संतरी से लेकर मंत्री तक सभी प्रदेश को लूटने में लगे हैं, घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने की अपेक्षा करना बेमानी है। हरियाणा प्रदेश लुटेरों और डकैतों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बदमाशों द्वारा दिन-दहाड़े रूपए लूटने की घटना को अंजाम दिया गया। प्रदेश के पश्चिम में स्थित हिसार शहर से 16 लाख, मध्य में रोहतक शहर से 2.62 करोड़ रुपए और दक्षिण में गुरूग्राम शहर से एक करोड़ 16 लाख रूपए की लूट की गई। हद तो तब हो गई जब रोहतक में 2.62 करोड़ रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं रोहतक शहर में मौजूद थे। जहां पर प्रदेश का मुख्यमंत्री मौजूद होता है, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होती है लेकिन फिर भी रोहतक शहर में उसी समय पर लुटेरे भयमुक्त होकर दिन-दहाड़े रूपए लूट रहे थे और उन्हें तनिक भी पुलिस का भय नहीं था। जो मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकता उन्हें मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?