Home haryana 6 माईनिंग जोन में दस फीट से अधिक खनन हुआ है तो किया जाए तुरंत सील-सरदार संदीप सिंह

6 माईनिंग जोन में दस फीट से अधिक खनन हुआ है तो किया जाए तुरंत सील-सरदार संदीप सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति पचंकूला की आयोजित बैठक की अध्यक्षता

बैठक में ली गई 24 शिकायतों में से अधिकतम का मौके पर ही किया गया निपटान 

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग सेक्टर-1 के विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति पचंकूला की आयोजित बैठक में 24 शिकायतों को लिया गया, जिसमें से अधिकतम का मौके पर ही निपटान किया गया जबकि शेष बची शिकायतों को तय समय सीमा में निपटान करने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपायुक्त महावीर कौशिक और नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे। 

सरदार संदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समिति के गैर सरकारी सदस्यों से तालमेल बनाये रखें और विभाग द्वारा की जाने वाले कार्रवाही से पूर्व उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी बैठक में शिकायत से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज व रिकाॅर्ड लेकर आये ताकि तथ्यों के आधार पर मामलें का बेहतर आंकलन कर शिकायतों का निपटारा किया जा सके और शिकायतकर्ता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। 

जिला में गांव खेड़ावाली व कर्णपुर में अवैध माईनिंग की शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुये सरदार संदीप सिंह ने जिला माईनिंग अधिकारी को निर्देश दिये कि पुलिस बल की मदद से आज सायं तक अवैध माईनिंग को बंद करवाया जाये और इसमें संलिप्त एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि माईनिंग स्थल पर स्थापित की गई अवैध हट को भी तुरंत प्रभाव से हटाया जाये। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले एक महीने में अवैध माईनिंग करके ग्राम पंचायत की भूमि से ग्रेवल उठाया गया हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। संदीप सिंह ने एसडीएम कालका को कल तक गांव खेड़ावाली व कर्णपुर में ग्रामीणों की उपस्थिति में अवैध खनन वाली भूमि की निशानदेही करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिला में 6 माईनिंग जोन में यदि कहीं भी दस फीट से ज्यादा खनन पाया जाता है तो माईनिंग स्थल को तुरंत सील किया जाये और इसकी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाये।

सेक्टर-7 निवासी सतीश गर्ग व संदीप सभ्रवाल द्वारा गांव महेशपुर सेक्टर-21 में अवैध कब्जे की शिकायत पर संदीप सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा विवादित स्थल पर स्थाई निर्माण की निशानदेही का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाये तथा मामलें में 408 के तहत कार्रवाही करते हुये नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाया जाये। संदीप सिंह ने ब्लाॅक रायपुररानी में डेंचा बीज वितरण में अनियमितायें बरतने के मामलों की जांच एसीपी कालका को सौंपने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डेंचा बीज वितरण में अनियमितायें एक संगीन मामला है और इसमें संलिप्त अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही करने के साथ साथ उनसे वित्तीय नुकसान की भरपाई भी की जाये। 

गांव टिब्बी माजरा और बडोना खुर्द के निवासियों द्वारा के्रशरों का पानी डांगरी नदी में गिराने की शिकायत पर संदीप सिंह ने ऐसे क्रेशरो मालिको के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही करने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्क्रिनिंग प्लांट के कीचड़ के पानी की निकासी नदी में होने के कारण लोगों का नदी पार करना काफी मुश्किल हो गया हैं। नदी के उस पार जाने के लिये 8 से 10 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि रायपुररानी में 35 स्क्रिनिंग प्लांट है। उन्होंने बताया कि सभी स्क्रिनिंग प्लांटस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें से सरकार के दिशा निर्देशों की अवेहलना करने पर दो स्क्रिनिंग प्लांट को बंद कर दिया गया हैं। इसके अलावा गांव से होकर गुजरने वाली खनन के वाहनो को ढककर ले जाने के निर्देश दिये ताकि गांव व आस पास प्रदूषण ना हो। ऐसा ना करने पर आरटीए को ऐसे वाहनों के चालान करने के लिये भी कहा गया हैं। 

बैठक में बताया गया कि सेक्टर-16 में बरसाती पानी के इक्ट्ठा होने की समस्या के समाधान में लिये नगर निगम द्वारा 40.54 लाख रुपये की लागत का वर्क आॅडर जारी कर दिया गया हैं तथा बरसात शुरू होने से पूर्व कार्य पूरा कर लिया जायेगा।  बैठक में संदीप सिंह ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा लंबित मामलों में तुरंत कार्रवाही करते हुये उन्हें तय समय सीमा में निपटाया जाये ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जा सके। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धर्मबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, एसीपी राजकुमार, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी व कालका रूचि सिंह बेदी, नगराधीश गौरव चैहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, उपनगरायुक्त दीपक सूरा, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जजपा के जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग व ग्रामीण भाग सिंह दमदमा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?