Home haryana राजस्थानः विधानसभा अध्यक्ष ने तीन समितियों का गठन किया

राजस्थानः विधानसभा अध्यक्ष ने तीन समितियों का गठन किया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधि नियमों के नियम 306 के अन्तर्गत प्रक्रिया के नियम 230(1), 231 तथा सहपठित नियम 232(1) के प्रावधानो को लागू किया जाना निलंबित किया जा कर जन लेखा समिति और प्राक्कलन समिति (क) और (ख) का आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर गठन किया है। विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने जन लेखा समिति में गुलाबचन्द कटारिया, प्राक्कलन समिति क में राजेन्द्र पारीक और प्राक्कलन समिति ख में दयाराम परमार को सभापति नियुक्त किया है।

जन लेखा समिति में परसराम मोरदिया, विनोद कुमार, गुरमीत सिंह कुनर, गोपाल लाल मीना, रोहित बौहरा, दिव्या मदेरणा, कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, निर्मल कुमावत व संयम लोढ़ा को सदस्य बनाया गया है। प्राक्कलन समिति क में भरोसी लाल, हरीश चन्द्र मीना, पानाचन्द मेघवाल, जौहरीलाल मीना, सुदर्शन सिंह रावत, जोगेश्वर गर्ग, चन्द्रकान्ता मेघवाल, अभिनेश महर्षि, राजकुमार गौड़ व रामकेश को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार प्राक्कलन समिति ख में बाबूलाल (कठूमर), पदमाराम, सफिया जुबेर, दानिश अबरार, प्रताप सिंह, नरपत सिंह राजवी, पुष्पेन्द्र सिंह, सतीश पूनियां व बलजीत यादव को सदस्य बनाया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?