शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में संस्थान को छात्रवृत्ति का पहला चैक सौंपा
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को शिक्षित करते के लिए करीब तीन दशकों से संचालित सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय एवं जयराम महिला बी.एड. कालेज का चौथा दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर के प्रमुख समाजसेवी महेंद्र सिंगला ने अपने स्व. पिता धनीराम भारती की याद में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल के समक्ष आगामी 15 साल तक प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। इस मौके पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सानिध्य में सिंगला ने संस्थान को पहला छात्रवृत्ति चैक भी सौंपा।