रोहतक। इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक के छात्र माहिर पावड़िया ने गत दिनों आयोजित झारखंड (धनबाद) में आयोजित कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. एकता सिंधु व डायरेक्टर प्रिंसिपल श्री इंद्रनील गुप्ता ने विद्यार्थी व उसके माता-पिता को शुभकामनाएं देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।