न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार प्रोफेसर विभाग अग्रवाल को कुवि के संस्कृत पालि एवं प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्षा नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इसके साथ ही डॉ. विभा अग्रवाल एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी ऑफ इंडिक स्टडीज की सदस्य होंगी तथा बोर्ड आफ स्टडीज की विभागाध्यक्ष भी होंगी। उन्होंने बताया कि वे 30 अप्रैल से संस्कृत पालि एवं प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्षा होंगी। डॉ. विभा अग्रवाल ने इस नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से विभाग व विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगी।