Home haryana कत्थक और हरियाणवी नृत्यों से कलाकारों ने मोहा मन, बटौरी तालियां, मेरा दामण सिमादे हो,ओ ननदी के बीरा…

कत्थक और हरियाणवी नृत्यों से कलाकारों ने मोहा मन, बटौरी तालियां, मेरा दामण सिमादे हो,ओ ननदी के बीरा…

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा आजादी का अमृतमहोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में प्रेरणा वृद्धाश्रम के डा. रामस्वरुप सभागार में हरियाणा कला परिषद तथा प्रेरणा संस्था के सहयोग से निनाद कथिक नृत्यशाला कुरुक्षेत्र द्वारा हरियाणवी तथा कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से विनोद, वाईसीओ सुशील कुमार, हरिकेश पपोसा तथा प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष जय भगवान सिंगला तथा रेणू खुग्गर उपस्थित रहे। मंच का संचालन हरिकेश पपोसा ने किया।

कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति सन्नी कुमार द्वारा गणेश वंदना की दी गई। जिसमें कत्थक नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने भगवान गणेश की स्तुति की। इसके बाद अंकित, विशाल, राहुल आदि कलाकारों द्वारा हरियाणवी नृत्य धमाल प्रस्तुत किया गया। एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेरा दामण सिमादे हो, ओ ननदी के बीरा, मेरे पाछे पाछे आवण का भला कुण सा मतबल तेरा सै आदि गीतों के माध्यम से कलाकारों ने कार्यक्रम को चार चांद लगाए। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में अभिमन्यू सिंगला, कोमल, ज्योति रानी, आयुषी, सुमन, आरुषि, लक्ष्मी, पंकज, सुभाष आदि शामिल रहे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?