न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,24 सितंबर। हिमांशु भारद्वाज को कुरुक्षेत्र मंडल का सचिव व आई.टी. प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सचिव व आई.टी. एवं मीडिया प्रभारी हिमांशु भारद्वाज ने कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी और मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी को पूरी लग्न व निष्ठा के साथ निभाऊंगा।हिमांशु ने नवनियुक्त महामंत्री, सचिव व कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी। सचिव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश तरक्की कर रहा है और आगे भी करेगा।