Home Kurukshetra News कुवि में स्थापित होगा खेल उत्कृष्टता केंद्र, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ

कुवि में स्थापित होगा खेल उत्कृष्टता केंद्र, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरकार की खेल प्रतिभाओं को निखारने की योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में खेल उत्कृष्टता केंद्र (स्पोर्टस एक्सिलेंस सेंटर ) स्थापित करने की घोषणा की है, जिसके तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय को शुरुआती बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास के लिए 1-1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की गई है। इस सूची में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम शामिल होने पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर्स योजना के तहत विश्वविद्यालय में खेल बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुदान हरियाणा के खेल इतिहास में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा, कि एक करोड़ रुपये की यह राशि विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल और शिक्षा में हमेशा अग्रणी रहा है और अब इस केंद्र के माध्यम से हम ओलंपिक जैसे बड़े मंचों के लिए भविष्य के चैम्पियन तैयार करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों के लिए तैयार हो सकें। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य खिलाड़ियों को न केवल बेहतर मैदान देना है, बल्कि उन्हें पोषण और मानसिक स्वास्थ्य सहायता भी प्रदान करना है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत सकें। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपनी खेल उपलब्धियों को देखते हुए हॉकी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी और बॉक्सिंग जैसे खेलों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा।

खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने बताया कि खेलो इंडिया और राज्य योजना के तहत हॉकी एस्ट्रो टर्फ के निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन आधुनिक शूटिंग रेंज को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट में फ्लड लाइट्स की मरम्मत और इंडोर हॉल के लिए नई सिंथेटिक स्पोर्ट्स फ्लोरिंग की योजना है। बाक्सिंग का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक अतिरिक्त रिंग और तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही आल वेदर स्वीमिंग पूल निर्माण का कार्य प्रगति पर है और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने खेल सुविधाओं के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय परिसर में तीरंदाजी के लिए एक विशेष आर्चरी ग्राउंड/रेंज तैयार की गई है।लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पास पहले से एक विशाल खेल परिसर है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय मानक का स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम हॉल और कई आउटडोर मैदान उपलब्ध हैं। इस नई योजना से इन सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?