Home haryana हरियाणा में चार आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

हरियाणा में चार आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए करनाल जिले से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए आज यहां अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा संदीप खिरवार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 3 आईईडी, एक पाकिस्तान निर्मित पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस और 1 लाख 30 हजार रुपये नकदी भी बरामद की है।
 

उन्होंने कहा कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर सभी को सुबह करीब साढ़े चार बजे काबू किया गया। पुलिस द्वारा आतंकवादी संगठन की संलिप्तता का पता लगाने के लिए इस मामले की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला फिरोजपुर पंजाब के गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमिंदर सिंह तथा जिला लुधियाना के भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मधुबन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की गहन जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?