Home haryana जयराम कन्या महाविद्यालय में गुरु तेग बहादुर के जीवन पर व्याख्यान का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में गुरु तेग बहादुर के जीवन पर व्याख्यान का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

गुरु तेग बहादुर ने पूरा जीवन मानवता की रक्षा के लिए लगा दिया : डा. कुलदीप सिंह 


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को शिक्षित करने के लिए गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में पंजाबी विभाग द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पंजाबी विभाग अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने शिरकत की। डा. कुलदीप सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की रक्षा के लिए लगा दिया। गुरु जी सिखों के नौवें गुरु थे। उन्हें एक सम्मानीय विद्वान और कवि माना जाता है, जिन्होंने सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में बहुत योगदान दिया।

अपने शब्दों व श्लोकों में गुरु जी ने मानव जाति को ये संदेश दिया कि मानव जीवन अमूल्य है, इसे प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए। विषय विकारों में फंसकर इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानव जाति को ये संदेश दिया कि हमें जुल्म के आगे झुकना नहीं चाहिए बल्कि डटकर इसका सामना करना चाहिए। गुरु जी व उनके साथियों ने हंसते-हंसते धर्म की खातिर अपना बलिदान दे दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए व अपना जीवन दूसरों की सेवा व देश की सेवा में लगाना चाहिए। डा. सुदेश रावल ने कार्यक्रम की संयोजिका डा. सुनीता रानी एवं पंजाबी विभाग को एक व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। पंजाबी विभागाध्यक्ष डा. सुनीता रानी ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। प्राचार्या ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?