चंडीगढ़। भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु के चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और दोनों सूबों के मुख्यमंत्रइयों ने स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु के हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया