न्यूज डेक्स उत्तराखंड
देहरादून।शुरु हुई चारधाम यात्रा में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा हो रहा है और इस बीच खबर आ रही है की आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरे इस पत्र पर आतंकी संगठन के एरिया कमांडर सलीम अंसारी का नाम लिखा है। धमकी टूटी फूटी हिंदी भाषा में लिख कर भेजी गई। पुलिस ने इसके बाद रेलवे स्टेशनों और आसपास क्षेत्र सहित मुस्तैदी बढ़ा दी है। विशेष रुप से हरिद्वार,ऋषिकेश,देहरादून,रुड़की,नजीवाबाद और लक्सर के रेलवे स्टेशनों के अतिरिक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम का जिक्र इस धमकी भरे पत्र में है। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक के अनुसार यह पत्र शनिवार शाम को मिला था। इस पत्र में 21 मई को वारदात करने की धमकी दी गई है। तीन साल पहले भी इस तरह का एक पत्र प्रकाश में आ चुका है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही है।