भिवानी। वीरवार को भिवानी में एक एयरक्राफ्ट के उड़ान भरते ही इंजन फेल हो गया। इसके बाद यह एयरक्राफ्ट जमीन पर आ गिरा।इस घटनाक्रम में कैप्टन और ट्रेनी मामूली चोटें आई है। सौभाग्यवश आज यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कैप्टन और ट्रेनी को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह एयर क्राफ्ट एक फ्लाइंग स्कूल है। फ्लाइंग स्कूल की ओर से इस घटना बाबत कोई अधिकृत रुप से जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं की गई है। इस बारे में अधिकारियों से संपर्क साधा गया,लेकिन जांच से पहले वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है।