Home haryana विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी: डॉ.संजीव शर्मा

विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी: डॉ.संजीव शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि के यूआईईटी संस्थान द्वारा आयोजित एक्सेल्सियर 2022 का हुआ समापन 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के एक्सल्सियर 2022 की प्रशंसा करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि आज देश की जनसंख्या 135 करोड़ है तथा 20 प्रतिशत युवा ही हायर एजुकेशन में पहुंच पाते है। उच्च शिक्षा में आने के बाद जो विद्यार्थी मंच पर आते हैं उनकी संख्या बहुत कम होती है। मंच पर आना साहसिक कार्य है। कला तो दर्शकों में भी होती है परन्तु उसे मंच के माध्यम से निखारा जा सकता है। वे शुक्रवार को कुवि के ऑडिटोरियम हॉल में यूआईईटी संस्थान द्वारा आयोजित एक्सेल्सियर 2022 के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. सुमिता शर्मा भी उपस्थित हुई।

कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि एकेडमिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। इंजिनयरिंग एवं तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थी अपने शिक्षण कार्य के दौरान पूरे सत्र पढ़ाई में व्यस्त रहते है इसलिए थकान व तनाव आना स्वभाविक है। अतः इस तनाव दूर करने का एक्सल्सियर कार्यक्रम बहुत बड़ा माध्यम है। इससे पहले यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुमिता शर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो सुनील ढींगरा ने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं संगीत में भी निपुण है। कोरोना काल के बाद एक्सेल्सियर कार्यक्रम के कारण विद्यार्थियों ने एक नई उर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस नई उजा के साथ विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। प्रो. ढींगरा ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों ने 21 तकनीकी प्रतिस्पर्धा के साथ कला, संगीत की 6 विधाओं में तथा साहित्य से संबंधित 3 विधाओं में प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित किया है। इस अवसर पर कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुमिता शर्मा व प्रो. सुनील ढींगरा ने विजेता प्रतियोगिताओं का प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। 

एक्सेल्सियर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा व डॉ. पूनम डबास ने बताया कि शुक्रवार को एक्सेल्सियर कार्यक्रम की शुरुआत एकल गायन के माध्यम से हुई जिसमें बादल बादलगढ़ का बम हरियाणवी गीत के साथ हुई। तस्वीरों में मुस्कुराहट थी, बेइंतहा प्यार में, तो होली आई रे, तेरे पीछे मोहे रंग दे और चली जाती है, पाणी लेवण सांझ कुए पर तथा सोलो डांस की प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही एक्सेल्सियर कार्यक्रम में वाद-विवाद एवं वर्तमान सामाजिक मुद्दों को लेकर भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर यूआईईटी संस्थान के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे। 


छात्रों ने सोलो डांस एवं फैशन शो ने बांधा समां
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित यूआईईटी संस्थान के एक्सेल्सियर 2022 के अंतिम दिन संस्थान के इंजीनियरिंग एवं तकनीकी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम में फैशन शो खास आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें 90 के दशक से वर्तमान सदी के पहनावे को छात्रों ने वेशभूषा के माध्यम से प्रदर्शित कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 


प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. अजय जांगड़ा व पूनम डबास ने बताया कि एक्सेल्सियर 2022 में आर्ट एंड क्राफ्ट में सचिन ने प्रथम तथा चेतन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में वैभव ने प्रथम व तनुज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता में ललित प्रथम, वैभव दूसरे स्थान पर रहे। 
उन्होंने बताया कि पेंटिंग में ऋषभ ने प्रथम व हिमांशु ने दूसरा, फोटोग्राफी में सुरभि ने प्रथम तथा मिलन ने दूसरे स्थान पाया। वॉल पेंटिंग में टीम रंगीन प्रथम व फाउनटेरिंग ड्रीम टीम दूसरे स्थान पर रही।  एकल नृत्य में छात्रा मिली ने प्रथम व रितिका ने दूसरे स्थान प्राप्त किया।


उत्तर भारत के स्टार गायक सोनू बाजवा ने दी दमदार प्रस्तुति

कुवि के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित एक्सेल्सियर 2022 के समापन अवसर पर उत्तर भारत के स्टार हरियाणवी, पंजाबी गायक सोनू बाजवा ने अपनी सुरीली आवाज से समा बांधा। उनके साथ हरियाणवी मस्त मलंग स्टार गीता सिंह व पूर्णिमा सुकांत ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?