Home haryana 2500 रुपये की रिश्वत लेते जिला अटॉर्नी रंगे हाथों गिरफ्तार किया

2500 रुपये की रिश्वत लेते जिला अटॉर्नी रंगे हाथों गिरफ्तार किया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़।हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने जिला हिसार कोर्ट में तैनात जिला अटॉर्नी महेंद्र पाल को हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला अटॉर्नी द्वारा ट्रायल कोर्ट में एक मामले में चालान अग्रेषित करने के एवज में पैसे की मांग करने पर शिकायतकर्ता एएसआई सुभाष चंद्र ने विजिलेंस से संपर्क किया। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सूचना मिलने पर ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए जिला न्यायालय परिसर में जिला अटॉर्नी को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?