न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली।सोने की तस्करी की सूचनाओं पर बरामदगी की जा रही है। अब राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोने के संगठित तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 12 मई 2022 को गुवाहाटी और दीमापुर में 15.93 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है। इसका मूल्य 8.38 करोड़ रुपए है। सोने की यह तस्करी कोड नाम “गोल्ड ऑन द हाइवे” से की जा रही थी।
डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए माओ, मणिपुर से गुवाहाटी, असम जा रहे तेल के दो टैंकरों और एक ट्रक की कड़ी निगरानी की। इन वाहनों को 12 मई 2022 को तड़के दीमापुर और गुवाहाटी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर एक साथ रोका गया।