न्यूज डेक्स संवाददाता
रेवाड़ी।शहर के राजेश पायलट चौक के निकट मोटर साइकिलों पर स्टंटबाजी के चक्कर में तीन नवयुवकों की जान चली गई और इनके दो दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार को हुड्डा बाइपास पर हुई। यह पांचों दोस्त दो मोटर साइकिलों पर सवार हो कर एक वाटर पार्क में नहाने के लिए जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सड़क पर तेज रफ्तार में बुलेट और केटीएम ड्यूक बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए यह हादसे पेश आया। घटना के शिकार हुए युवकों के परिवार वाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार केटीएम ड्यूक मोटर साइकिल पर रेवाड़ी जिला के गांव टींट वासी 22 वर्षीय साहिल (22) और गांव भालखी-माजरा वासी 24 वर्षीय हरीश एवं बाइक बुलेट पर सवार गांव भाड़ावास वासी 25 वर्षीय कौशल ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।वहीं इनके दोस्त गांव हजारीवास वासी विकास और गांव गोठड़ा निवासी हर्षित की हालत नाजुक है। घटनास्थल के निकट एक सीसीटीवी कैमरे में इस दर्दनाक घटनाक्रम के दृश्य कैद हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में शवगृह में भेजा है।पुलिस कार्रवाई जारी है।