Home haryana जयराम विद्यापीठ में 15वें विश्व शांति श्रीविष्णु महायज्ञ का राष्ट्र निर्माण व समृद्धि के लिए आयोजन

जयराम विद्यापीठ में 15वें विश्व शांति श्रीविष्णु महायज्ञ का राष्ट्र निर्माण व समृद्धि के लिए आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देश के विभिन्न राज्यों में अध्यात्म, विज्ञान, योग, स्वास्थ्य, गौ संरक्षण, संस्कृत एवं शिक्षा के क्षेत्र में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में राष्ट्र निर्माण एवं समृद्धि के लिए 15वें विश्व शांति श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ में 18 से 22 मई तक आयोजित होने वाले विश्व शांति श्री विष्णु महायज्ञ की सभी तैयारियां संत हरे राम शरण महाराज के मार्गदर्शन में कर ली गई हैं।

इस महायज्ञ में जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी सहित बाबा लाल दयाल जी गद्दी दतारपुर (रामपुर) पंजाब वैष्णव विरक्त मंडल के परमाध्यक्ष महंत रमेश दास, लाल द्वारा बस्ती गुजा (जालंधर) के महामंडलेश्वर महंत गंगा दास व महामंडलेश्वर महंत केशव दास तथा अखिल भारतीय संत समिति पंजाब के महामंत्री महंत बंसी दास सहित अनेक संत महापुरुष शामिल होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे संत हरे राम शरण महाराज ने बताया कि महायज्ञ के साथ ही 18 से 22 मई तक संगीतमय श्री राम कथा आचार्य प. रणबीर भारद्वाज व्यासपीठ से कहेंगे।

यज्ञाचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री होंगे। इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी चेतन शर्मा व यज्ञ प्रभारी कनाड़ा से सुधीर रंधावा शास्त्री होंगे। इसी के साथ उपनयन संस्कार व संत सम्मेलन भी होगा। उन्होंने बताया कि विद्यापीठ आयोजित कार्यक्रमों में बाबा लाल दयाल जी गद्दी हाफिजाबादी (पानीपत) प्रबंधक कमेटी प्रधान सुनील अरोड़ा, बाबा लाल दयाल जी गद्दी (कुरुक्षेत्र) प्रबंधक कमेटी केवल कृष्ण पाठक, बाबा लाल दयाल जी गद्दी (करनाल) प्रबंधक कमेटी अश्वनी कपूर सहित देश विदेश से बड़ी संख्या में सेवक एवं श्रद्धालु सहयोगी होंगे। आचार्य प. राजेश शास्त्री लेखवार ने बताया कि महायज्ञ में महा विष्णु सहस्रनाम स्त्रोत्र मंत्रों का नियमित पाठ होगा। महायज्ञ प्रारम्भ से पूर्व भगवान श्री गणेश पूजन होगा। 18 मई से 22 मई तक प्रतिदिन श्री राम कथा सायं 4 से 7 बजे तक होगी।      

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?