Home haryana कुरुक्षेत्र जिले के किसानों का प्रतिनिधि मंडल जलगांव महाराष्ट्र का विजिट करने का बाद पहुंचा कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र जिले के किसानों का प्रतिनिधि मंडल जलगांव महाराष्ट्र का विजिट करने का बाद पहुंचा कुरुक्षेत्र

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। इरादा संस्था के सचिव राजपाल पांचाल ने कहा कि जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेड जलगांव (महाराष्ट्र) द्वारा चलाई जा रही सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (स्प्रिंकलर एंव ड्रिप विधियां), पानी बचाने के विभिन्न उपाय, वर्षा के पानी का संग्रहण करना, आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक से बागवानी करना, टीशु कल्चर से पौध पैदा करना व फिर पौधे को लगाना इत्यादि स्कीमों का अध्ययन व फील्ड विजिट करने के बाद कुरुक्षेत्र जिले के 27 किसानों का प्रतिनिधि मण्डल 20 मई को सुबह पश्चात वापिस आ गया। यह प्रतिनिधि मंडल जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेड जलगांव की तकनीकों से काफी प्रभावित हुआ और भविष्य में ऐसी स्कीमों को अपनाने का प्रण लिया। इस प्रतिनिधि मंडल को इरादा के द्वारा जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेड जलगांव के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अध्ययन करने हेतु भेजा था। भविष्य में जल बचाव व वर्षा जल संग्रहण आदि विषय भी इरादा ने अपने एजेंडे में शामिल किए हैं।

इस किसान प्रतिनिधि मंडल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर राजपाल पांचाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने किसानों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सभी किसान इस दौरे से खुश हैं तथा इच्छा व्यक्त की कि भविष्य में भी पानी बचत, जल संग्रहण, कम पानी में अधिक पैदावार लेना, कम पानी की फसल पैदा करने की नवीनतम विधियां एवं तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने हेतू ऐसे टूर आयोजित किए जायें। सभी किसानों ने प्रगतिशील किसानों के चयन, किसानों को वरिष्ठ वैज्ञानिकों से जानकारी, स्पॉट विजिट के अच्छे प्रबंधन हेतू इरादा संस्था व जैन इरिगेशन सिस्टम लिमिटेढ़ जलगांव का धन्यवाद किया। इस मौके पर इरादा से दीपक मौदगिल, संजीव, संदीप, विजय कुमार व प्रगतिशील किसान कर्ण, नारायण शर्मा, अरविन्द कुमार, रामफल सैन, राजिन्द्र बारना, नाथू राम, हवा सिंह, सुरेश घराडसी तथा एमएसडब्लयू की और से प्रतीक सैनी व नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?