न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एआईएच विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुखदेव सैनी को दो वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया वे तत्काल प्रभाव से दो वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल के सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि प्रो. सुखदेव सैनी ने कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे।