Home haryana डीएसपी जोगेंद्र राठी का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति-बलराज कुंडू

डीएसपी जोगेंद्र राठी का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति-बलराज कुंडू

by ND HINDUSTAN
0 comment

दिवंगत जोगेंद्र राठी की अंतिम सांसारिक यात्रा में सम्मलित होकर विधायक कुंडू ने जताया शोक


उच्च पद पर रहते हुए भी हमेशा जमीन से जुड़े रहकर समाज की भलाई के कामों में लगे रहे जोगेंद्र राठी – कुंडू

न्यूज डेक्स संवाददाता

लाखनमाजरा/महम।डीएसपी जोगेंद्र राठी का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उच्च पद पर रहकर भी वे हमेशा आम आदमी के बीच रहे और जमीन से जुड़े रहकर समाज की भलाई के कामों में जुटे रहे। ऐसे लोग बहुत विरले ही होते हैं और उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। महम विधायक बलराज कुंडू ने आज लाखनमाजरा में डीएसपी जोगेंद्र राठी के अंतिम संस्कार में सम्मलित होकर उनको सलामी देते हुए अपनी भावना व्यक्त करते हुए उपरोक्त शब्द कहे। बलराज कुंडू ने राठी परिवार से बातचीत करते हुए उनको सांत्वना दी। ढांढस बधाते हुए कहा कि महज 52 वर्ष की आयु में उनका अचानक से हम सबको छोड़कर चले जाना बहुत दुःखदायी है लेकिन परमात्मा की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती, हम सब लोग राठी परिवार के साथ हैं।

इससे पूर्व सुबह 9 बजे हजारों लोगों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में डीएसपी जोगेंद्र राठी की अंतिम सांसारिक यात्रा शुरू हुई। हरियाणा पुलिस के कई उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टुकड़ी की सलामी के साथ उनको भावपूर्ण विदाई दी गई। गौरतलब है कि लाखनमाजरा निवासी जोगेंद्र राठी हरियाणा पुलिस में बतौर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (कमांडो) भर्ती हुए थे और वर्तमान में वे सोनीपत के गन्नौर में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे। पिछले कुछ समय से वे ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे और कल शाम को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था। श्री राठी जीवन पर्यन्त समाज की भलाई के कामों में लगे रहे और इसीलिए उन्होंने न सिर्फ समाज बल्कि हरियाणा पुलिस में भी एक अलग ही छवि बनाई जिसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाता रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?