न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। हरियाणा नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये हैं। एक दिन पहले प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए शैड्यूल के बाद मुख्य राजनीतिक दलों ने पुख्ता रणनीति बनाकर मैदान में उतरने का इरादा बनाया है और अधिक से अधिक सदस्य और चेयरमैन पद पर जीत दर्ज हो,इसकी तैयारी भाजपा,जजपा,कांग्रेस,इनेलो और आम आदमी पार्टी जी जान से कर रही है। कांग्रेस ने आज जिन 22 जिलों में पर्यवेक्षेकों के नाम घोषित किए हैं। इनमें अधिकांश विधायक,पूर्व मंत्री,विधायक और संगठन के नेताओं के तवज्जों दी है।