Home Kurukshetra News रिश्वत लेने के दोष में विजिलेंस द्वारा सहायक लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिश्वत लेने के दोष में विजिलेंस द्वारा सहायक लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स पंजाब

चंडीगढ़। पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने आज जालंधर में तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के एक सहायक लाइनमैन (ए.एल.एम) को 75,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के कार्यालय गांव बडि़ंग, जालंधर में तैनात ए.एल.एम अमृत लाल मोदी को बलवीर कौर निवासी गांव तल्लण, जि़ला जालंधर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के वाट्सऐप नंबर पर अपनी दर्ज करवाई शिकायत में दोष लगाया था कि उक्त लाइनमैन पहले ही उसके घरेलू बिजली बिल के निपटारे के लिए तीन किस्तों में 75,000 रुपए ले चुका है, परन्तु उसके बिजली बिल का निपटारा नहीं किया गया।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी ए.एल.एम ने उसे रिश्वत की रकम वापस करने के लिए 50,000 रुपए का चैक भी दिया था, परन्तु बैंक द्वारा यह चैक रद्द कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान दोष सही साबित हुए और मुलजि़म ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके इकबालिया बयान के आधार पर जालंधर से विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने उक्त दोषी सहायक लाइनमैन के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?