डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद। हैदराबाद में संपन्न हुई मिस्टर ग्लैम इंडिया प्रतियोगिता में शाहाबाद के संजीव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। पुरुष वर्ग में मिस्टर इंडिया में प्रथम स्थान पाने वाले वह शाहाबाद के पहले युवा हैं। संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1750 युवकों ने भाग लिया था और अंतिम राउंड में 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मोनोवॉक, जिकजैक और फाइनल में ब्राइडल वॉक राउंड आयोजित हुए थे, जिनमें सभी राउंड में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। संजीव ने बताया कि इससे पूर्व 2019 में उसने मिस्टर दिल्ली एनसीआर का खिताब भी जीता था। उसके बाद मिस्टर यूपी 2022 का खिताब भी अपने नाम किया था। संजीव ने बताया कि अब उनका लक्ष्य आगरा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपना झंडा गांडने का है। बतां दे कि संजीव पिछले अनेक वर्षो से शाहाबाद में होने वाली रामलीला लक्ष्मण सहित अनेक रोल अदा करते है। संजीव की इस उपलब्धि से नगरवासियों में खुशी की लहर है। राकेश कुमार, राजेंद्र कनौजिया, हरनेक सैनी, इंदर मोहन, कपिल शर्मा, संजय हसीजा, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने खुशी का इजहार किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।