Home haryana हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की कुरुक्षेत्र में अलग से इंडस्ट्रीयल एरिया सुनिश्चित किए जाने की मांग,जहां सीएलयू की आवश्यकता न हो

हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की कुरुक्षेत्र में अलग से इंडस्ट्रीयल एरिया सुनिश्चित किए जाने की मांग,जहां सीएलयू की आवश्यकता न हो

by ND HINDUSTAN
0 comment

उद्योगों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली की मांग की गई  

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक निजी होटल में कुरुक्षेत्र चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र सिंघल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों पर उद्योगपतियों ने चर्चा की। चेयरमैन राजेंद्र सिंघल ने नए उद्योगों को स्थापित करने तथा उद्योगों के विकास के लिए कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग से इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जगह सुनिश्चित की जाए, जहां सी एल यूं की आवश्यकता न हो। अगर उद्योगों का विकास होगा तो अर्थव्यवस्था के विकास के साथ नए रोजगार अवसर भी युवाओं के लिए उपलब्ध होंगे। बैठक में उद्योगपति धर्म पाल सिंगला ने कहा कि उद्योगों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली होनी चाहिए। अगर सरकार सुधार प्रणाली में उद्योगों के लिए अवसर सुलभ करेगी तो उद्योगों का भी विकास होगा।

विकास सिंगला ने चर्चा में कहा कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी आढ़ती लाइसेंस 20 वर्ष के लिए बनने चाहियें। हरियाणा में प्रतिवर्ष आढ़ती लाइसेंस नवीनीकरण करवाना पड़ता है। ऐसे में व्यवसायी कागजी प्रणाली में उलझा रहता है। हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों ने चर्चा में कहा कि लघु एवं मध्यम उद्यम समाधान पोर्टल की जानकारी भी किसी को भी नहीं है। जिस कारण उद्योगपति लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस बैठक में हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष लाडवा सुनील गर्ग ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का स्वागत किया। जबकि बैठक में महासचिव डा. नरेंद्र पाल गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बैठक में सुनील कुमार, कुलवंत सैनी, ईश्वर सिंगला, धर्म पाल सिंगला, अशोक गोयल, राजेश सिंगला, सुदर्शन अग्रवाल, संदीप गर्ग, सतपाल धीमान, ऋषभ गर्ग, केसर सिंह, पंकज बजाज, अशोक गर्ग, अश्विनी जैन, विकास गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रवीण गर्ग, बलदेव राज सेठी, बिजेंद्र गोयल, अंकुर गुप्ता, विनीत गर्ग, दीपक बंसल, पवन सिंघल, संजीव जिन्दल, प्रदीप सैनी, विरेंद्र सिंघल, अवतार सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, चिराग सिंगला, दुर्गेश गोयल, मंगत राम जिन्दल इत्यादि व्यवसायी एवं उद्योगपति मौजूद थे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?