Home Kurukshetra News छंटनी के दौरान पार्षद पद के लिए 7 प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द

छंटनी के दौरान पार्षद पद के लिए 7 प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद। शाहाबाद नगर पालिका चुनाव के चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि शाहाबाद नगर पालिका चुनावों में प्रधान पद के लिए कुल 8  प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा वार्ड चुनाव में पार्षद पद के लिए कुल 74 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इन नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद प्रधान पद के लिए 8 और पार्षद पद के 67 प्रत्याशी शेष रह गए है। एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका आम चुनाव 2022 में चुनावों के लिए प्रधान पद के लिए 8 और पार्षद पद के लिए 74 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था।

जिसमें छंटनी के बाद अब प्रधान पद के लिए हरीश कुमार, गुलशन कुमार, संजीव कुमार, तिलक राज, अमरजीत कौर, राकेश कुमार, गगन व गुरशरण सिंह के नामांकन पत्र सही पाए गए है। इसी प्रकार पार्षद पद के लिए वार्ड 2 से मीना कुमारी, वार्ड 3 से राजबाला शर्मा, वार्ड 7 से गीता रानी, वार्ड 12 से तरसेम सिंह, वार्ड 13 से सविता, वार्ड 16 से मीनू व वार्ड 18 से ममता रानी के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए है।अब पार्षद पद के लिए वार्ड 1 से राजेश कुमार, गौरव, मंजू रानी, वार्ड 2 से कुसुम रानी, गीता रानी, संगीता रानी, जसविंद्र कौर, वार्ड 3 से निर्मल कांत कपूर, मीनाक्षी शर्मा, दीपक कटारिया, वार्ड 4 से निशा, वार्ड 5 से कर्म सिंह बैंस, सुनील कुमार बत्तरा, साहिल कुमार, संदीप गाबा, मुकेश कुमार, वार्ड 6 से विजय कुमार, बंटी, संजय कुमार, वार्ड 7 से राज रानी, हेमराज, नीरज कुमार, विनित कुमार, जोगिंद्र सिंह, वार्ड 8 से अमित सिंघल, मोहित, राजेश कुमार, वार्ड 9 से अमर सिंह, जसबीर सिंह, रमन कौर, गौरव बेदी, सुकीर्ति सागर, दीपा रानी, वार्ड 10 से निशा, ईशू कुमारी, वार्ड 11 से आरती गुप्ता, रिंकी रानी, मीनाक्षी, वार्ड 12 से राकेश कुमार, हीरा लाल, कन्हैया लाल, रविंद्र सिंह, बालो देवी, वार्ड 13 से नीलम रानी, नवनीत कौर, वार्ड 14 से अमृत लाल, मीनाक्षी, टिंकू, विरेंद्र सिंह, सोनू राम, राज कुमार, वार्ड 15 से दीपक कुमार, प्रवीन कुमार, गुलशन कुमार, वार्ड 16 से रितु, मनदीप कौर, युक्ति, वार्ड 17 से अमृत पाल, प्रवीन कुमार, पकंज कुमार, अनिल कुमार, वार्ड 18 से पवन कुमार, नंद किशोर, भाविका, वार्ड 19 से आरती, जगतार सिंह व दीपक कुमार शेष रह गए है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?