रावसाहेब पाटिल दानवे एवं अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया आज रवाना
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली।रावसाहेब पाटिल दानवे रेल, कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री, भारत सरकार ने आज अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा का पुनः संचालन एवं बठिंडा-सिरसा स्पेशल नई रेलसेवा को नई दिल्ली से वीडियों कॉन्फेसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए बार-बार प्रयास किये है साथ ही उन्होनें कोरोना संक्रमण के कारण बंद रेलसेवा के पुनः संचालन एवं नई रेलसेवा के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। अनूपगढ़-बठिंडा रेलसेवा के प्रारम्भ होने से इस क्षेत्र के निवासियों को लाभ होने के साथ-साथ सैनिकों एवं किसानों को भी लाभ पहुंचेगा और इस क्षेत्र के विकास के अवसर बढ़ने के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगा। विगत आठ वर्षो में सरकार के सुशासन के बहुत सारे कार्य किये है, जिनका लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, जिसमें मुफ्त अनाज वितरण, शौचालय की सुविधा, किसानों को नगद राशि तथा निःशुल्क वैक्सीनेशन के कार्य सम्मिलित है। अनूपगढ-बीकानेर नई रेल लाईन के बारे में आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस लाईन का सर्वे किया जायेगा तथा 2023 तक सभी ब्रॉडगेज लाइनों को विद्युतीकरण पूरा किया जायेगा तथा इस वर्ष 400 वन्दे भारत ट्रेनों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र में रेल संबंधी सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे करने का प्रयास करूंगा।
नियमित रेलसेवा गाड़ी संख्या 04771, बठिण्डा-अनूपगढ़ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.06.2022 से प्रतिदिन बठिण्डा से 06.40 बजे रवाना होकर 11.55 बजे अनूपगढ़ पहुंचेगी इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04772, अनूपगढ़- बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.06.2022 से प्रतिदिन अनूपगढ़ से 12.15 बजे रवाना होकर 17.20 बजे बठिण्डा पहुंचेगी। तथा गाड़ी संख्या 04783, बठिण्डा -सिरसा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.06.2022 से प्रतिदिन बठिण्डा से 19.10 बजे रवाना होकर 21.30 बजे सिरसा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04784, सिरसा- बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.06.2022 से प्रतिदिन सिरसा से 07.50 बजे रवाना होकर 10.00 बजे बठिण्डा पहुंचेगी।