Home haryana श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने डीसी मुकुल कुमार को केडीबी का सदस्य सचिव व गीता महोत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने का किया स्वागत

श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने डीसी मुकुल कुमार को केडीबी का सदस्य सचिव व गीता महोत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने का किया स्वागत

by ND HINDUSTAN
0 comment

केडीबी द्वारा किये जाने वाले कार्यों को पारदर्शिता के साथ और गति मिलेगी डीसी मुकुल कुमार के नेतृत्व में 


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने कुरुक्षेत्र के डीसी मुकुल कुमार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) का सदस्य सचिवनियुक्त करने और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव -2022 का नोडल अधिकारी बनाने पर सरकार का आभार जताया है। सभा के मुख्यसलाहकार एवं केडीबी के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा ने कहा कि मुकुल कुमार एक कर्तव्यपरायण धर्म कर्म में रुचि रखने वालेव्यक्ति हैं,उनको केडीबी के सदस्य सचिव बनाने से केडीबी में विकासात्मक गतिविधियों को पारदर्शिता के साथ और गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मुकुल कुमार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।यह पहला मौका है,जब किसी उपायुक्त को केडीबी का सदस्य सचिव नियुक्त करने के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कानोडल अधिकारी भी बनाया गया है।  

इससे श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा एवं धर्मनगरी की संस्थाओं को उम्मीद बंधी है कि इस बारका गीता जयंती महोत्सव नगर की सभी संस्थाओं के साथ मिलकर और भव्य रुप में मनाया जा सकेगा। सभा के प्रधान महासचिवरामपाल शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के तीर्थों के विकास एवं संरक्षण के लिए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा जी केप्रयासों से केडीबी का गठन हुआ था। उनका सपना था कि कुरुक्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से तीर्थों के विकास और धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा दिया जाए।अब यह उम्मीद जगी है कि मुकुल कुमार के नेतृत्व में यह सपना पूरा होगा।

उन्होंने कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को यह दोनों महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने का स्वागत करते हुए कहा कि मुकुल कुमार मुख्यमंत्री मनोहरलाल के विश्वासपात्र अधिकारी रहे हैं और इससे पहले 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा किमुकुल कुमार के मार्गदर्शन में नगर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सवअपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा।उन्होंने कहा कि उपायुक्त मुकुल कुमार के मार्ग दर्शन में ही श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभाने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ मिलकर दो दशक से बंद पड़े वामन द्वादशी मेलेका शुभारंभ किया था और उपायुक्त की पहल पर ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में पहली बार सन्निहित सरोवर परराज्यपाल हरियाणा की अध्यक्षता में दीपोत्सव आयोजित किया गया था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?