श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर महान नगर कीर्तन आज
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश उत्सव समागम में सोमवार को तीसरी लड़ी का शुभारंभ हुआ। श्री अखंड पाठ साहिब की दूसरी लड़ी के भोग उपरांत गुरु चरणों में अरदास के साथ तीसरी व अंतिम लड़ी आरंभ की गई। समागम में दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाया। ॉ
कार्यक्रम में आज विशेष रूप से बाबा दर्शन सिंह कार सेवा वाले, एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के मैंबर तजिंदर सिंह लाडवा, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवकता कवलजीत सिंह अजराना, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंदर कौर, एसजीपीसी सब ऑफिस उपसचिव सिमरजीत सिंह कंग, प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, सिख मिशन हरियाणा प्रभारी ज्ञानी मंगप्रीत सिंह व सहायक प्रभारी जसबीर सिंह लौगोंवाल, शिअद जिला प्रधान जरनैल सिंह बोडी, शहरी प्रधान तजिंदर सिंह मक्कड़, सब आफिस इंटर्नल एडिटर बेअंत सिंह, लीगल सहायक राजपाल सिंह, मैनेजर अमरिंदर सिंह, जज सिंह, सुखविंदर सिंह अन्य मौजूद रहे।
गुरुद्वारा साहिब पहुंची संगत ने नाम सिमरन करते हुए समागम में शिरकत की और श्री अखंड पाठ साहिब शुरु होने पर एकाग्र होकर पाठ श्रवण कर आनंद लिया। गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी भाई गुरदास सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की, जबकि मंच का संचालन भाई गुरपाल सिंह ने किया। उधर कार्यक्रम आरंभ होने से पहले गुरुद्वारा साहिब में संगत द्वारा ठंडे पानी और जलजीरा की छबील भी लगाई, तांकि समागम में पहुंचने वाली गुरु प्यारी संगत को भीष्ण गर्मी से राहत मिल सकें। दूसरी ओर मीरी पीरी इंस्टीचयूट ऑफ मैडिकल साइंसिज एंड रिसर्च शाहाबाद मारकंडा की टीम द्वारा गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच कर दवाइंयां बांट रही है। सोमवार को दोपहर तक करीब २०० लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां भी दी।
एसजीपीसी सब ऑफिस उपसचिव सिमरजीत सिंह ने प्रबंध का जायजा लेने के उपरांत ने बताया कि प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में १४ जून को महान नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जिसमें भारी गिनती में संगत शामिल होगी। इसके अलावा १५ जून को धार्मिक दिवान सजाया जाएगा, जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी व ढाडी जत्थे संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में बच्चें सीख रहे दस्तार सजाने के गुर
श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश उस्तव समागम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में दस्तार सजाने का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया है। यह शिविर सिमरदीप सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ अन्य कोच बच्चों व युवाओं को दस्तार सजाने के गुर सिखा रहे हैं। बच्चों को दस्तार बांधने और उसकी बनावट को आकर्षक बनाने के बारे में गहराई से बताया जा रहा है। अपने परिजनों के साथ गुरुद्वारा साहिब आने वाले बच्चें उत्साह पूर्वक इस शिविर में दस्तार सजाने के गुर सीख रहे हैं।