2 नवंबर तक आनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि, मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र 29 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एमएड दो वर्षीय सत्र 2020-21 सेमेस्टर सिस्टम में दाखिले का शैडयूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदक एमएड के लिए 1 अक्टूबर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित की गई है । आवेदक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित कालेज जिनमें एमएड कोर्स चल रहे हैं उनमें दाखिले के लिए आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि एमएड दो वर्षीय सेमेस्टर सिस्टम में दाखिले मेरिट के आधार पर आनलाईन होंगे। इसके लिए सामान्य वर्ग के लिए 800 रू तथा अनुसूचित जाति/ पिछडी जाति हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 200 रू. आनलाईन फीस रखी गई है।
पहली दाखिला सूची 10 नवम्बर को, सीट रिक्त रहने पर दूसरी लिस्ट 18 नवम्बर को, तीसरी लिस्ट 23 नवंबर को व अंतिम लिस्ट सीट रिक्त रहने पर 2 दिसम्बर को लगाई जाएगी। दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वैबसाईट www.kuk.ac.in से ऑन लाइन आवेदन व जानकारी प्राप्त की जा सकती है