न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई। रोटरी कुरुक्षेत्र ने सामाजिक क्षेत्र में हमेशा बढ़चढ़कर भाग लिया और आगे भी अपनी भूमिका निभाती रहेगी। रोटरी प्रधान कुलदीप चोपड़ा और टीम से सभी को उम्मीद है कि वो पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह शब्द रोटरी कुरुक्षेत्र के नए सत्र की कमान कुलदीप चोपड़ा द्वारा संभालने पर विधायक सुभाष सुधा ने कही। रोटरी प्रवक्ता डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि रोटरी कुरुक्षेत्र की नई टीम ने सत्र 2020-21 का गठन हुआ। जिसमें छविकांत बंसल सेक्रेटरी, डॉ नीरज मित्तल कोषाध्यक्ष व डॉ पंकज शर्मा एडिटर चुने गए। कुलदीप चोपड़ा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रोटरी 3080 जिला गवर्नर रमेश बजाज रहे और इस दौरान तिरुपति मंदिर में पौधारोपण भी किया गया। सेक्टर 13 में कोरोना महामारी से बचाव के लिये होर्डिंग का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पहले अध्यक्षीय भाषण में कुलदीप चोपड़ा ने कहा कि रोटरी ने दो अनाथ बच्चों को एक वर्ष के लिए गोद लिया है। दोनो बहन-भाई के माता-पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में कोई नही है। रोटरी कुरुक्षेत्र दोनो बच्चों के लिए राशन, कपड़े , पढ़ाई , मेडिकल आदि का खर्चा करेगा। कुलदीप ने कहा कि रोटरी पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला में इस वर्ष 5000 पौधे लगाएगा। मुख्यातिथि रमेश बजाज ने कहा कि बच्चों को गोद लेना, मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। बच्चों की सेवा भगवान के भजन से भी बड़ी सेवा है।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. नीरज मित्तल ने किया और रोटरी के भारत मे 100 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न सेवाकार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में रोटरी कुरुक्षेत्र के अजय मदान, जितेंद्र ढींगरा, दीपक चोपड़ा, अजय बजाज,नितिन भनोट,आशुतोष त्रिखा, संजीव छाबड़ा, रणवीर सिंह,डॉ महासिंह पूनिया, रंजन शर्मा और अमित गुलाटी आदि ने भाग लिया।