Home haryana हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12 वीं का परीक्षा परिणाम, 87.08 व स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का 73.28 प्रतिशत रहा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12 वीं का परीक्षा परिणाम, 87.08 व स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का 73.28 प्रतिशत रहा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च-2022 में संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 87.08 फीसदी रहा है तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.28 फीसदी रहा है। इस परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से आज यहां बोर्ड मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए की। उन्होंने आगे बताया कि तीनों संकाय में प्रथम स्थान पर रही छात्रा काजल, के.सी.एम. पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, निडाना, रोहतक ने 498 अंक प्राप्त किए। छात्रा मुस्कान, एस. डी. कन्या. महाविद्यालय नरवाना, जीन्द व छात्रा साक्षी, बाबा श्रवणनाथ सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, पेहवा, कुरूक्षेत्र इन दोनों ने 496 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है तथा तृतीय स्थान पर छात्राएं श्रुति, टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार व पूनम, बाल विद्या निकेतन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, पलवल ने 495 अंक अर्जित करके पाया है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2,45,685 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,13,949 उत्तीर्ण हुए एवं 23,604 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है। इस परीक्षा में 1, 17, 228 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,06,102 पास हुई तथा 8,693 की कम्पार्टमेंट आयी, इनकी पास प्रतिशतता 90.51 रही, जबकि 1,28,457 छात्रों में से 1,07,847 पास हुए तथा 1,4911 की कम्पार्टमेंट आयी, इनकी पास प्रतिशतता 83.96 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 06.55 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

डॉ. सिंह ने आगे बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 85.46 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 89.72 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.71 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.96 रही है। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.28 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 1,669 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 1,223 पास हुए। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने बताया कि यह परिणाम 15 जून, 2022 को सायं 5.00 बजे से संबंधित द्वारा बोर्ड की वेबसाईट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।

उन्होंने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन हेतु बीपीएल विद्यार्थियों के शुल्क में 200/- रूपये की छूट करते हुए 800/- रूपये रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?