चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आईएएस अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा को उनकी वर्तमान जिम्मेवारियों के अलावा, डॉ. अमित अग्रवाल की अवकाश अवधि के दौरान सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का कार्यभार सौंपा है।