विद्यार्थियों को दी सलाह कि समय पर आवेदन कर उठाएं अवसर का लाभ
एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। वंडर वैली आईटीआई बड़ा गांव के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सरकारी आईटीआई व निजी आईटीआई में 1372 सीटों पर विद्यार्थी अब 30 अगस्त तक दाखिला ले सकते है। उन्होंने बताया कि जिले की 10 सरकारी आईटीआई में 927 सीट व प्राइवेट आईटीआई में 445 सीटें अभी खाली है। निदेशालय द्वारा प्राईवेट व सरकारी आईटीआई के दाखिले की तिथि बढ़ाकर अग्रिम तिथि 30 अगस्त दोपहर 12 बजे तक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी अपनी मनपसंद ट्रेड वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कम्पयूटर, डीजल मैकेनिक, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में किसी भी प्राईवेट आईटीआई में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मौके पर ही दाखिला ले सकते है। इसके साथ ही दाखिला फीस जमा करवाने के लिए पोर्टल रात 12 बजे तक खुला रहेगा। जानकारी देते हुए वंडर वैली आईटीआई बड़ा गांव के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का यह सुनहरी मौका है। आईटीआई में पांच ऑनलाईन काऊंसलिंग के बाद अब रोजाना ओपन मैरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है।