Home haryana इंग्लैंड में दूसरी बार अनेकों शो करेंगे फौगाट, गजेंद्र ने अपना टूर सिधू मुसेवाला को किया समर्पित, एक जुलाई को होगा पहला कार्यक्रम

इंग्लैंड में दूसरी बार अनेकों शो करेंगे फौगाट, गजेंद्र ने अपना टूर सिधू मुसेवाला को किया समर्पित, एक जुलाई को होगा पहला कार्यक्रम

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक।कोरोना के बाद अब विदेशों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हरियाणा के विख्यात गायक गजेन्द्र फौगाट को इंग्लैंड में कई कार्यक्रम करने का न्यौता मिला है। यह जानकारी देते हुए उनके सहयोगी ने बताया कि वे 30 जून को हरियाणा कला परिषद की इंग्लैंड में चल रही लोक नृत्य कार्यशाला के समापन समारोह में अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चयात 1 जुलाई को फौगाट टूडोर साउथ हॉल में भारतीयों द्वारा आयोजित संगीतमयी शाम में अपने गीतों का जलवा बिखेरेंगे। यहां उनके अलावा मशहूर पंजाबी गायक हरजीत हरमन भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 

इसके पश्चयात गजेंन्द्र 2 जुलाई को वाटफोर्ड में आयोजित जाट मेले में भाग लेंगे। यहां पे इंग्लैंड में रहने वाले हरियाणवियों के बीच वो अपने हिट गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद फौगाट 3 जुलाई को बर्मिंघम में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को झुमाएंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक लन्दन में रहने वाले रवि शर्मा व राम हैं। बकौल फौगाट उन्होंने अपना ये सारा इंग्लैंड टूर दिवंगत गायक सिधू मुसेवाला को समर्पित किया है । वे अपने कार्यक्रमों में अपने प्रसिद्ध गीतों के अलावा सिधू के गीत भी गाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?