न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। पंजाब के विश्व प्रसिद्ध कलाकार सिद्धू मूसेवाली को 29 मई 2022 के दिन गोली मारने वाला आरोपी शूटर अंकित सिरसा और उसके साथी सचिन भिवानी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। अंकित सिरसा पर आरोप है कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को नजदीक से गोली मारी थी। अंकित प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार होकर आया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अंकित उसी के साथ फरार हो गया था। इस गिरफ्तारी को सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी के रुप में देखा जा रहा है।
अंकित सिरसा से पहले पुलिस ने प्रियव्रत को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य आरोपियों में सचिन भिवानी को सिद्धू मूसेवाला मामले के चार शूटरों को छुपाये रखने के आरोप गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों को तीन जुलाई की रात 11 बजे के करीब कश्मीरी गेट के पास महात्मा गांधी मार्ग से गिरफ्तार किया। इनके पास सेडो पिस्टल के अलावा पंजाब की तीन वर्दी भी बरामद हुई हैं। पुलिस इस मर्डर केस में शामिल दर्जनों आरोपियों को अब तक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए धड़पकड़ की जा रही है।मूसेवाला हत्याकांड के बाद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के करीबी और कनाडा में बैठकर नेटवर्क चला रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जिम्मेवारी ली थी।